समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त रूख अपनाया है। सीएम ने बीते दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को राज्यभर में विशेष सत्यापन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
आपको बता दें कि उत्तराखंड की भोली-भाली बेटियां दूसरे समुदाय के निशाने पर हैं। कभी टिहरी, देहरादून तो कभी उत्तरकाशी में लव जिहाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। इन बढ़ती घटनाओं पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को उन्होंने गृह और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और लव जिहाद की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड कोई सॉफ्ट टारगेट नहीं है, यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में जनसांख्यिकीय बदलाव हुआ है। बीते दो-तीन महीनों में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं। राज्य में संदिग्ध लोगों को आने से रोकने के लिए पुलिस को सत्यापन अभियान दोबारा चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि लव जिहाद सरीखे मामलों में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाए और सख्त कार्रवाई हो। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर राज्य के लोगों में जागरूकता बढ़ी है। सरकार सख्ती से काम करेगी और ऐसी घटनाओं को आगे नहीं बढ़ने देगी। उत्तराखंड में लोग भाईचारे से रहते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां होंगी। ऐसे मामलों में सरकार बेहद सख्ती से कार्रवाई करेगी। संदिग्धों को अब हर प्रकार की जांच से गुजरना होगा। सरकारी भूमि पर प्रतीक स्थल बनाकर जमीनें कब्जाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक को सत्यापन अभियान को कड़ाई और तेजी के साथ चलाने के निर्देश दिए हैं।
CM Dhami strict on love jihad incidents in Uttarakhand, asked for report, gave instructions to run verification campaign in the entire state



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



