सीएम ने योग दिवस पर दिया लोगों को फिट रहने का संदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र रावत से लेकर मंत्री, विधायकों अपने घर ही योग कर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा हमें कोरोना से लड़ने के लिए योग को सहारा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से निरोग रहे, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें। कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने अपने हरिद्वार स्थित आवास पर योग किया। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी अपने आवास पर ही योग कर फिटनेस का संदेश दिया। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने भी योगा सेंटर में योग कर लोगों को योग के लिए प्रेरित किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास
समाचार सच, हल्द्वानी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर योग करते हुए योग दिवस में उत्साह के साथ भाग लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने हल्द्वानी में पश्चिम मंडल द्वारा आयोजित सीमित संख्या आयोजन में कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने हरिद्वार में गंगा किनारे एकांत में योग किया। इसी प्रकार प्रदेश के सभी भागों में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अलग अलग स्थानों पर योग किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन जिन्होंने अपने आवास में योग किया ने बताया कि कोरोना के कारण इस वर्ष बड़े आयोजन न कर सीमित संख्या के छोटे आयोजनों अथवा घरों में योग किया गया। छोटे आयोजनों में भी सामाजिक दूरी का पूर ध्यान रखा गया।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में शुरू होगा कलेक्ट्रेट तक सिटी बसों का संचालन, ई-टिकटिंग की व्यवस्था होगी चालू

हल्द्वानी नगर भाजपाईयों ने किया योगाभ्यास
समाचार सच, हल्द्वानी।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा नगर के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा नगर द्वारा तीन स्थानों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें योग गुरू रजनी तोमर के दिशा निर्देश में खाटू श्याम मंदिर मुखानी योगाभ्यास किया गया। उनके द्वारा योग की सूक्ष्म जानकारी भी दी गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। कार्यक्रम समापन पर योग गुरु जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
योगाभ्यास करने वालों में दर्जा राज्यमंत्री बहादुर सिंह बिष्ट, प्रकाश हर्बाेला, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्य, नगर महामंत्री मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, नगर मंत्री गीता जोशी, संदीप भोज, कमलेश जोशी, चंद्र प्रकाश तिवारी सहित आदि भाजपाई शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड: छात्र संघ चुनाव में देरी को लेकर शासन सख्त, कुलसचिवों से मांगा लिखित स्पष्टीकरण

भाजपा नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल के कार्यकर्त्ताओं ने किया योगाभ्यास
समाचार सच, हल्द्वानी।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हल्द्वानी उत्तरी मंडल के भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में भाजपा मंडल पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा अपने पारिवारिक जनों मित्रों के साथ योगभ्यास किया गया।
काठगोदाम रानी बाग, गौला बैराज कॉलोनी, नारी मन चौराहे के पास, कॉल टैक्स, शीश महल, आवास विकास, सुभाष नगर, गुरु नानक पुरा, तिकोनिया गुरु तेग बहादुर गली, दमुआ ढुंगा, जवाहर ज्योति दमुआ ढुंगा चौपला चौराहा, मल्ला गोरखपुर सखावत गंज, मल्ला गोरखपुर नवाबी रोड, बयुरा खाम,बयुरा बंदोबस्ती, नैनीताल रोड शहीद पार्क, पौलीसीट तुलसी नगर, आम्रपाली कॉलोनी आदि क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा योगाभ्यास किया गया।
योगाभ्यास में हरीश चंद्र पांडे, ज्ञानेंद्र जोशी एवं दिशांत टंडन, उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, पनराम, उमेश सैनी, चंदन नेगी, पूजा भंडारी, आनंद आर्य, अनिल चंदोला, भुवन जोशी, पूनम जोशी, राजेंद्र भाकुनी, योगेंद्र परमार, संजय उपाध्याय, गीता उपरेती, पार्षद मीना गोस्वामी, पार्षद नीमा तिवारी, श्रीमती प्रेमा जोशी, विशाल नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी जोशी, प्रेमलता पाठक, दीप्ति चुफाल, दीपा संनवाल, ललित गुप्ता, चंदन कुमार कोहली, बूथ अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा आदि भागीदारी की।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440