सर्दी खांसी या फिर जुकाम की दिक्कत हो तो कुछ घरेलू उपाय करें आपकी मदद

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कुछ दिनों में ठण्ड दस्तक दे देगी, कई जगहों पर बारिश अभी भी हो रही है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। हालांकि जितना जल्दी हो सके इनका इलाज किया जाए, वरना ये कई बीमारियों को जन्म दे सकती हैं। अगर आपको भी सर्दी खांसी या फिर जुकाम की दिक्कत हो तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इस खबर में हम आपके लिए सर्दी-जुकाम से राहत देने वाले ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिसका खर्च मुश्किल से 10 रुपये से 20 रुपये होगा।

क्या कहता है आयुर्वेद

यह भी पढ़ें -   विशेषज्ञ डॉक्टर को धमकी देने का आरोप: भीमताल विधायक पर गंभीर सवाल

आयुर्वेद के मुताबिक, मेथी के बीज में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. मेथी का पानी सर्दी जुकाम या वायरल जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद है। इसके लिए आप मेथी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये संक्रामक रोगों से बचाव करता है।

सर्दी-जुकाम के लिए ये घरेलू उपाय अपनाएं

गर्म पानी और नमक के गरारे करें
अगर आपको सर्दी-जुकाम है तो गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे करने चाहिए। इससे गले को राहत मिलती है। इसके अलावा खांसी में आराम भी मिलता है।

हल्दी के दूध का सेवन जरूरी
सर्दी-जुकाम और खांसी है तो हल्दी का दूध आपके लिए काम आ सकता है. क्योंकि हल्दी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल प्रॉपर्टीज होती है। ये इन्फेक्शन से लड़ती है।

तुलसी की चाय का सेवन करें
अगर आपको बार-बार खांसी या फिर बलगम आ रहा है तो तुलसी के पत्ते आपकी मदद करेंगे। इसके लिए आपको तुलसी की चाय का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप ताजी तुलसी की पत्तियां ले सकते हैं या फिर सूखे पत्ते ले सकते हैं। सूखे तुलसी के पत्तों के रूप में, एक बड़ा चम्मच भी पर्याप्त हो सकता है। इन्हें इलायची की एक या दो कलियों के साथ पानी में डालकर उबाल लें। इससे आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   अब हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सौंफ के बीज का सेवन
सर्दी-जुकाम और खांसी में सौंफ के बीज आपकी मदद करेंगे। सौंफ रसोई की एक आम सामग्री होती है। इसके लिए एक चम्मच सौंफ को पानी में उबालकर आधा कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे गले की खराश और खांसी में आराम मिलेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440