-संगठन की गतिविधियों को बढ़ायेंगे आगे: साकेत
-बैंठक में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा
समाचार सच, हल्द्वानी। आओ खुशियां बांटे संगठन की एक टीम बैठक मुखानी स्थित कैम्प कार्यालय में हुई। जिसमें आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। संगठन की संस्थापिका नमिता सुयाल द्वारा संगठन की गतिविधियों व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जा रहा है और वह व्यक्तिगत प्रयासों से जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचकर कार्य कर रही हैं। इस कार्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अब संगठन व टीम भावना से कार्य किया जायेगा।

इस मौके पर अध्यक्ष साकेत अग्रवाल का बुके देकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष साकेत अग्रवाल ने कहा कि सभी के साथ मिलकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। संगठन के माध्यम से शिक्षा व समाज के क्षेत्र को चुनकर टीम भावना से आगे बढ़कर कार्य करने की आवश्यकता है। इस मौके पर सौम्या अग्रवाल ने कहा कि पहाड़ हमारा मूल है और सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में काम करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर राधा टंडन, जया जोशी, नीलू नेगी, भगवती कांडपाल, एडवोकेट प्रदीप लोहनी, नीतू अग्रवाल, इंदिरा तिवारी, गीता मेहरा आदि ने अपने विचार रखे।इस मौके पर तारा दुर्गापाल, पवन नेगी, चित्रा सुयाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि दुर्गापाल ने किया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


