हास्य कवियों ने किया पुलिस जवानों का मानसिक तनाव दूर, अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों ने भी खूब लगाये ठहाके

खबर शेयर करें

हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन के लिये कुमाऊं आईजी ने समाचार सच न्यूज पोर्टल एवं चैनल टीम का जताया आभार

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं आईजी डॉ0 नीलेश आनन्द भरणें की पहल पर नैनीताल पुलिस जवानों को तनाव मुक्त रखने के लिये समाचार सच न्यूज पोर्टल एवं चैनल संस्थान की ओर हंसेगी पुलिस लगेंगे ठहाके, टैंशन अपने आप दूर भागे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को यहां कोतवाली स्थित बहुदेद्शीय भवन में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने अपने हास्य कविताओं से पुलिस अधिकारियों के साथ जवानों को भी खूब ठहाके लगाये। इससे जवानों ने स्वयं को तरोताजा महसूस किया।

सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुए कहा कि मुख्यअतिथि कुमाऊं आईजी डॉ0 नीलेश आनंद भरणें ने कहा कि तनाव मुक्त रहने से जवान का हौसला बढ़ता है। उन्होंने बताया कि दौड़-भाग भरी दिनचर्या में कई बार पुलिस कर्मी तनाव महसूस करने लगते हैं। कई जवानों के व्यवहार में बदलाव आ जाता है। इसका सीधा असर आम लोगों के साथ वार्तालाप में पड़ता है। उन्होंने इस आयोजन के लिये समाचार सच न्यूज पोर्टल एवं चैनल संस्थान की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि मानसिक तनाव से बचने के लिए योग के साथ पुस्तक पढ़ना सबसे अच्छा साधन है। इससे जवान शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम

हास्य कवि सम्मेलन में हास्य कवि वेद प्रकाश ‘अंकुर, राजकुमार भण्डारी और मुंबई से आए हरीश शर्मा ‘यमदूत ने एक से बढ़कर गुदगुदाने वाली कविताएं प्रस्तुत कीं। कवियों के फटाके और खुशियों के ठहाके देर शाम तक गूंजते रहे। अधिकारियों सहित जवानों ने हास्य-व्यंग्य भरपूर आनंद उठाया। आपके अपने समाचार सच न्यूज पोर्टल के हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने अधिकारियों सहित जवानों को गुदगुदा-गुदगुदा कर खूब हंसी के ठहाके लगवाए।

इस दौरान वेद प्रकाश अंकुर’ ने अपनी कविता में कहा-
पुल बोला मैं बहा नहीं बहाया गया हूं। सरिया और सीमेंट से नहीं,
रीता और बजरी से बनाया गया हूं।
जबकि हास्य कवि राजकुमार भंडारी ने कहा-
पुलिसवाला बोला अपनी प्रेमिका से।
तू मुझसे प्यार कर ले मैं अपने दिल में तेरी आमद कर लूंगा।
यदि तूने इनकार किया तो तुझे
नशीला तत्व बताकर तेरे बाप के घर से ही बरामद कर लूंगा।
वहीं मुंबई से पधारे हास्य कवि हरीश शर्मा यमदूत ने कहा-

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

अनपढ़ होकर भी भूत धुएँ से इतना डर रहे हैँ l
और हम सिगरेट के बहाने ख़ुद धुंआ पेट में भर रहे हैं ll

कार्यक्रम के समापन पर आईजी डॉ0 भरणें तथा एसएसपी पंकज भट्ट ने हास्य कवियों को आभार पत्र देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नैनीताल एसपी क्राइम/यातायात डॉ0 जगदीश चन्द्रा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसपी सिटी हरबंश सिंह, हल्द्वानी सीओ भूपेन्द्र धोनी, लालकुआं सीओ संगीता, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोरा, बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, वरिष्ठ क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट डॉ0 युवराज पन्त, निर्वाण नशा उन्मूलन केन्द्र प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती रश्मि पन्त, बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति संचालिका पार्वती किरौला, एडवोकेट जीएस किरौला, डॉ0 नीरज वार्ष्णेय, पत्रकार गिरीश गोस्वामी, समाजसेवी प्रियंका गोस्वामी, भारती पंत, सम्पादक अजय चौहान, सह सम्पादक सुश्री नीरू भल्ला, सहयोगी सम्पादक सुशील शर्मा, इवेंट मेनेजर मिथुन जायसवाल, दीवान, सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी सहित जवान मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440