निर्धन कन्या के विवाह को आगे आयी समिति

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। जन सेवा एकता कमेटी ने निर्धन कन्या का विवाह कराया है। इस कार्य में पुलिस ने भी सहयोग प्रदान किया है। जनसेवा एकता कमेटी ने उजाला नगर निवासी निर्धन व असहाय युवती का विवाह कराया। समिति के सदस्यों ने विवाह के लिए आपस में चंदा एकत्रित किया और बारातियों के स्वागत, भोजन का प्रबंध किया। इतना ही नहीं विवाह में दान व उपहार भी दिये गये। इस कार्य में पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी व बनभूलपुरा एसओ मोहम्मद युनूस ने भी सहयोग किया। कमेटी के अध्यक्ष अलीम अहमद ने बताया कि समिति का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। कहा कि जरूरतमंदों व असहायों की मदद ही सबसे बड़ा पुण्य है। इस कार्य में सभी को सहयोग देना चाहिए। विवाह में कमेटी के उपाध्यक्ष अनवर उर्फ मुन्नू, सचिव अजीम खां, उप सचिव कलीम उर्फ टोनी, अहमद अली, मुनाजिर शाह, बब्बू खां, गुड्डू खां, अजीम खां, अनीस अहमद, अनवार हुसैन, नबी अहमद, हाजी महबूब, शकील अहमद, नौशाद अली, रियासत अली, सलीम कादरी, सज्जन खां, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद खलील, मुस्तफा शाह, जहूर अहमद आदि ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी तहसील में डीएम का एक्शन मोड, लंबित राजस्व मामलों पर गिरी गाज, लापरवाह अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440