कम्पनियां डिस्ट्रीब्यूटरो पर अनावश्यक दबाव ना बनाये

खबर शेयर करें

Companies should not put unnecessary pressure on distributors

समाचार सच, हल्द्वानी। कम्पनियां व उनके प्रतिनिधि डिस्ट्रीब्यूटरो पर अनावश्यक दबाव ना बनाये उक्त विचार नगर अध्यक्ष हितेन्द्र भसीन ने बैठक के दौरान कहे। हल्द्वानी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियांे की एक बैठक नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई। जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकारी सदस्यों ने अपनी – अपनी परेशानियों को उजागर करते हुए बताया कि कम्पनियां व उनके प्रतिनिधि अपना काम करवाने के लिए अनावश्यक दबाव डालते हैं उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि डिस्ट्रीब्यूटर को आर्थिक नुकसान हो रहा है या फायदा उन्हें केवल कम्पनी में अपने अपने नम्बर बढ़ाने की बनी रहती है जिससे डिस्ट्रीब्यूटर्स का आर्थिक शोषण हो रहा है अध्यक्ष द्वारा सभी को अस्वस्त करते हुए कहा कि हम शीघ्र ही संगठन को मजबूत बनाते हुए कम्पनियों से बात कर उनपर दबाव बनायेंगे। उन्होंने सभी डिस्ट्रीब्यूटरों से आहवान किया कि वह संगठन के प्रति अपनी कर्तव्यपरायणता दिखाकर संगठन को मजबूत करें जिससे वह अपनी बातें कम्पनियों के सामने रख सकें।
बैठक में अध्यक्ष हितेन्द्र भसीन, महामंत्री अतुल प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार आनंद, मीडिया प्रभारी संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संगठन मंत्री संजय गुप्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440