कंपनी मैनेजर ने कर्मचारी पर हजारों की धोखाधड़ी का लगाया आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कार कंपनी के मैनेजर ने कंपनी में ही कार्यरत एक कर्मचारी पर हजारों की रकम धोखाधड़ी कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में कार कंपनी के मैनेजर दामोदर कुमार ने कहा है कि कंपनी में ही कार्यरत सूरज बिष्ट पुत्र लाल सिंह बिष्ट ने अभिषेक चौधरी नामक ग्राहक से कार बुकिंग करने के एवज में जो रकम ले ली वह कार्यालय में जमा नहीं कराई गई थी, इसके बाद ग्राहक से अपने बैंक खाते में 38 हजार की रकम और जमा करवा ली। इसके बाद उसने न तो यह रकम कंपनी में ही जमा करवाई और न ही ग्राहक को वापिस की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नवयुवक संघ परिवार की श्री गणेश उत्सव की धूम, 14 से 19 सितंबर तक होंगे भजन, सुंदरकांड और भव्य धार्मिक कार्यक्रम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440