विवाहिता बहन के लापता होने की पुलिस में कराई शिकायत दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विवाहिता बहन के लगभग डेढ़ माह से लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपनी खोजबीन प्रारम्भ कर दी है।

किदवई नगर निवासी फैसल पुत्र इकबाल द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ्य उसकी विवाहित बहन शबीना पत्नी मो. जुनैद निवासी मलिक का बगीचे में रहती थी जो बीती 6 जनवरी से लापता है। उसकी संभावित स्थानों में खोजबीन की गई, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बहन की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के सप्तमी मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और जाने क्या है पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440