महानगर में बढ़ते स्मैक के कारोबार व यातायात व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नाराज, एसएसपी को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में बढ़ते स्मैक के कारोबार पर रोक लगाने व बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में जगह-जगह स्मैक का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिस वजह से युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। छात्र, युवा वर्ग तेजी से नशे के दलदल में फंस रहा है। जिसके चलते कई परिवार तबाही की कगार पर पहुंच गये हैं। नशा तस्कर पहले तो छात्र व युवाओं को मादक पदार्थों की लत लगा रहे हैं और बाद उन्हें मादक पदार्थ महंगे दामों में बेच रहे हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए कई युवा व छात्र चोरी-चकारी जैसी वारदातों को अंजाम देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। नशे के इस कारोबार पर रोक लगाने की नितान्त आवश्यकता है। इसके अलावा ज्ञापन में नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने की भी मांग की गई है। कहा गया कि अवैध अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथ व सड़कें घेरी हुई हैं। इतना ही नहीं दुकानदारों द्वारा सड़कों को किराये पर देने के साथ ही इन्हें अवैध पार्किंग बना लिया गया है। ऐसे में नगर को अतिक्रमणमुक्त करने से ही यातायात व्यवस्था पटरी पर लाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी का खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा अधूरा रहा, कहा- जल्द फिर आऊँगा

इस दौरान एसएसपी ने कार्यकर्ताओं को इन समस्याओं के समाधान को जल्द ही सकारात्मक कार्यवाही अमल में लाने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में सरफराज अहमद, सन्दीप, जीत सिंह, सचिन राठौर, पंकज कश्यप, किरण माहेश्वरी, दीपा खत्री, साहिल, राज कुमार, संजू, रोहित, मोर्य, संजय कुमार, फरमान अली, राजू मक्खन, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   विश्व पर्यावरण दिवस विशेषः जब एक पहाड़ी महिला ने जंगलों के लिए बदल दी इतिहास की दिशा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440