कांग्रेस प्रत्याशी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर इस मामले में कई केस दर्ज हो चुके हैं। इस क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया गया है।

हल्द्वानी विधान सभा सीट पर कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। लेकिन चुनाव प्रचार में वह लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी करते जा रहे हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग भी इनके खिलाफ कार्रवाई में जुटा हुआ है। हल्द्वानी में विभिन्न प्रत्याशियों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ एक और मामला बनभूलपुरा थाने में दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि बीती शाम उन्होंने चोरगलिया रोड स्थित फर्नीचर मार्केट में आतिशबाजी की और बिना अनुमति फर्नीचर सड़क में रखकर जनसभा की। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440