बारिश के बीच किया कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ने व्यापक जनसंपर्क, कहा- लोगों का मिल रहा भारी समर्थन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को भारी बारिश के बीच हल्द्वानी बाजार और दमुवाढूंगा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। सुमित ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें क्षेत्र की जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।

शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एवं व्यापारी नेता अमरजीत सिंह चड्ढा के साथ बाजार क्षेत्र में व्यापारी से जनसंपर्क कर व्यापारी वर्ग से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर सुमित हृदयेश ने व्यापार और व्यापारी हितों को ध्यान में रख कार्य करने की बात कही और व्यापारियों और ग्राहकों के लिए बाजार क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर सुलभ शौचालय सहित पार्किंग की व्यवस्था करवाने की बात भी कही।

जनसंपर्क में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, गोविन्द बगड़वाल, जीवन कार्की, दिगम्बर वर्मा, दलजीत दल्ली, मनीष वर्मा, संजय राजपूत, राकेश बेलवाल, कन्नू परगाई, विपिन सनवाल, राम प्रसाद, मोइन बाबा, प्रमोद बेलवाल, विशाल भारती, दिनेश चंद्र, देवेंद्र मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 4 नवंबर 2026, बुधवार | कार्तिक कृष्ण दशमी आज, कल रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

इधर सुमित हृदयेश ने स्वराज आश्रम में पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति तथा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के हल्द्वानी आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर छात्रों व युवाओ संग गहन चर्चा भी की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत: नदी किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव, बागेश्वर में शोक की लहर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440