कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया व्यापक जनसंपर्क, हिजामं युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने साथियों संग थामा कांग्रेस हाथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने सैकड़ों समर्थकों के साथ महानगर के कई क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड-34 काठगोदाम अन्तर्गत राम मंदिर कॉलोनी, काठगोदाम चौराहा, आदर्श कॉलोनी, चांदमारी, भूमियाथान कॉलोनी, काठगोदाम बाजार, ब्यूरा आदि क्षेत्रों में पार्षद नवीन पांडे के नेतृत्व में घर-घर दस्तक दी और अपनी मां स्व0 इंदिरा जी के अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरे करने के लिये लोगों से आशीर्वाद मांगा।

इसके अलावा वार्ड-20 अंतर्गत बरेली रोड में पर्वतीय मोहल्ला, समता आश्रम गली, शिवाजी कॉलोनी, सावित्री कॉलोनी, हिमालय फार्म, धर्मपुरा, मेडिकल कॉलेज में पार्षद हेमन्त शर्मा (मोना) तथा राजपुरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 14 और 15 के राजपुरा पड़ाव, बजरी कंपनी, गड्डा, जवाहर नगर, जाम फैक्ट्री, गोला गेट, धोबी घाट और बगीचा पार्षद श्रीमती मुन्नी कश्यप के नेतृत्व में जोर-शोर से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान ने दर्जनों साथियों संग कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को अपना समर्थन दिया। जनसंपर्क के साथ साथ कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश व पार्टी से प्रभावित होकर हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश भट्ट के साथ कई साथियों कांग्रेस सदस्यता ग्रहण करवायी।

यह भी पढ़ें -   २८ मार्च २०२४ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका …

जनसंपर्क में चंदन कनवाल, भूपेंद्र बिष्ट, हरीश बलूटिया, मनीष पांडे, राजू रावत, राजेन्द्र बिष्ट, कांति जोशी, नवीन भट्ट, जगत सिंह धानिक, नवीन मिश्रा, नीरज जौहरी, प्रकाश जोशी, सन्नी सेठी, हर्षित सिंह, विनोद आनंद, विपिन साहू, प्रदीप सबरवाल, तारा ठाकुर, दीपक कुमार, मनोज जोशी, डब्बू जायसवाल, कपिल वर्मा, विजय कुमार, ध्रुव कश्यप, गोविन्द बिष्ट, हेमन्त साहू, विनोद कुमार, दिनेश चौहान, एडवोकेट धर्मवीर, मलय बिष्ट, विपिन गुप्ता, आकाश यादव, तलत एहतेशाम, सुनीता मुखिया, पंकज कश्यप, जीत सिंह, रविन्द्र कुमार, सचिन गुप्ता, राजू साहू और शुभम साहू आदि ने कांग्रेसियों ने सहयोग दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440