पिथौरागढ़ LSM परिसर में NSUI का परचम, लवराज वर्मा बने छात्रसंघ अध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़ डेस्क।
पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर (LSM) परिसर में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में NSUI ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। NSUI प्रत्याशी लवराज वर्मा ने ABVP के बिरजू चौधरी को 161 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

मतगणना में लवराज वर्मा को 1165 वोट, जबकि बिरजू चौधरी को 1004 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के परिणाम के बाद परिसर में विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
उपाध्यक्ष पद पर कार्तिक पाटनी की बड़ी जीत
उपाध्यक्ष पद पर कार्तिक पाटनी ने एकतरफा जीत दर्ज की। उन्हें 1194 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शुभम उप्रेती को 777 वोट प्राप्त हुए।

छात्रा उपाध्यक्ष पद पर नैना बिष्ट विजयी
छात्रा उपाध्यक्ष पद पर नैना बिष्ट ने 1009 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके मुकाबले कविता पंत को 613 और मनीषा मेहता को 433 वोट मिले।

यह भी पढ़ें -   भाजपा की जीत की हैट्रिक के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता : सुरेश भट्ट

सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन
सचिव पद पर प्रवीन बिष्ट का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था।
संयुक्त सचिव पद पर गुंजन सामंत की बड़ी जीत
संयुक्त सचिव पद पर गुंजन सामंत ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 1317 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी तमन्ना को 539 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें -   ऑनलाइन पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाएगी गेम-बेस्ड लर्निंग, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

कोषाध्यक्ष पद पर करीबी मुकाबला
कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला काफी करीबी रहा। नेहा कठायत ने 880 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं कल्पना डसीला को 805 और संध्या को 298 वोट मिले। नेहा ने कल्पना डसीला को 75 मतों के अंतर से पराजित किया।
LSM परिसर के चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद समेत कई प्रमुख पदों पर जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह है। परिणाम सामने आने के बाद परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440