नीट परीक्षा में धांधली सहित टोल टैक्स और दूध के दामों में वृद्धि को लेकर आक्रोशित हुई कांग्रेस, फूंका भाजपा सरकार का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नीट के परीक्षाफल में बड़े पैमाने में धांधली सहित टोल टैक्स और दूध के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को यहां तिकोनिया स्थित बुधपार्क में नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग और टोल टैक्स व दूध के दमों में वृद्धि सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और डबल इंजन भाजपा सरकार को चेताने हेतु पुतला दहन किया।

इस मौके पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि नीट परीक्षा में भारी अनियमितताओं के साथ अपनों को रेवड़ी बांटने तथा चहेतों को लाभ पहुंचाने का जो खेल चल रहा है, उसके खिलाफ व प्रदेश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री महोदय को नीट परीक्षाफल धांधली प्रकरण में तत्काल सीबीआई जांच करवानी चाहिये।

यह भी पढ़ें -   ड्यूटी पर जाने से पहले ही थम गई जिंदगी! रुद्रपुर में एएसआई की रहस्यमयी मौत से पुलिस महकमा सन्न

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में धांधली से हम सब भारतीयों का सर शर्म से झुक गया है। पेपरलीक होना और परीक्षाओं में धांधली होना केंद्र और प्रदेशो की भाजपा सरकारों की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना भाजपा का शौक बन गया है। होनहार युवाओं के साथ अन्याय को कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी।
इस दौरान धरना प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम मे शामिल सभी कांग्रेसियों ने एक स्वर में नीट परीक्षा धांधली की तुरंत सीबीआई जांच और टोल टैक्स वृद्धि सहित दूध के बढ़ते दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा में इस बयान पर बवाल! महिला आरक्षण पर बोलते ही गरजे सीएम धामी, विपक्ष का जोरदार हंगामा”

इस दौरान हेमन्त बगड़वाल, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मुकुल बलुटिया, योगेश जोशी, हेमन्त साहू, जाकिर हुसैन, मधु सांगूड़ी, एडवोकेट कमला सनवाल, शोभा बिष्ट, राधा आर्य, मीमांशा आर्य, विमला सांगूड़ी, महेशानंद, विनोद कुमार (पिंनु), हेम जोशी, हरीश लाल वैध, गोविंद सिंह बिष्ट, अशोक जोशी, अमित रावत, एडवोकेट कोमल जायसवाल, हिमांशु जोशी, आशीष कुढाई, कमल मेहता, एडवोकेट धर्मवीर, मनोज श्रीवास्तव, चंदन भाकुनी, शंकर कोहली, संजू उप्रेती, आदि उपस्थिति रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440