प्रदर्शनकारियों के मामले में राजनीति कर रही है कांग्रेस : भगत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस गैरसैण में प्रदर्शनकारीयों के मामले में भ्रम का वातावरण बनाकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण मानती है और मुख्यमंत्री इस पर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे चुके हैं। इससे दोषियों की पहिचान कर उन पर कार्यवाही होगी और किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विगत माह में मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत की घोषणा में यह स्पष्ट है कि सभी ब्लाक मुख्यालयों पर जिन पर ट्रेफिक कम है, उनको डेढ़ लेन से जोड़ने एवं अधिक ट्रेफिक वाले जनपदों को डबल लेन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद भी कांग्रेस इसे लेकर लॉगो के बीच भ्रामक प्रचार में जुटी है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जिसमें हर क्षेत्र को आवश्यकतानुसार विकास कार्यों में प्राथमिकता मिली है। विपक्ष के मंसूबे पूरे नहीं होंगे क्योंकि जनता विकास चाह्ती है और यह भाजपा के रहते ही सम्भव है। श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा सत्र के महत्वपूर्ण समय को ब्यर्थ की राजनीति में जाया नही करना चाहिए बेहतर होगा कि सत्र के बहुमूल्य समय का सदुपयोग कर प्रदेश के विकास के बारे में चर्चा करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिस तरह से बात बेबात के मुद्दों पर राजनीति कर रही है उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस विधानसभा सत्र को लेकर कतई गंभीर नही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः राजस्थान के यात्रियों से भरी इनोवा 200 मीटर गहरी खाई से गंगा में गिरी, दो की मौत, एक घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440