समाचार सच, हल्द्वानी। हाऊस टैक्स बढ़ाये जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यहां निगम गेट के समक्ष मेयर का पुतला दहन किया।
इस मौके पर जिला महामंत्री हेमन्त साहू का कहना था कि नगर निगम का टैक्स में 15 प्रतिशत वृद्धि करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सफ़ाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है। सीएम ने घोषणा थी नये वार्डों में टैक्स नहीं वसूला जायेगा लेकिन अब व्यवसायिक कर नये वार्डों से क्यों वसूला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निगम ने टैक्स वृद्धि वापस नहीं ली तो काग्रेस उग्र आन्दोलन करेगी।
पुतला दहन करने वालों में दीपा खत्री, हेमन्त पाल आर्या, सरफराज अहमद, इकबाल अन्सारी, सोनू अंसारी, हिमान्शु गाँधी, नन्दनी खत्री, एजमील कुरैशी, हिमान्शु जोशी, हृदयेश कुमार, हिमांशु दिवाकर, दिव्यांशु वर्मा, गणेश चंद बेलवाल, सलमान खान, शिला कश्यप, शशि आर्य, सचिन राठौर आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















