कांग्रेस सचिव ने शुरू की मुख्यालय में भूख हड़ताल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। गांधी पार्क में शांति पूर्व धरने दे रहे बेरोजगार युवक/युविताओ को बल पूर्वक हटाने लाठीचार्ज एवं बेगुनाह बच्चों पर शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास नेगी उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मुख्यालय पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे विकास नेगी को अपना समर्थन दिय

विकास नेगी ने कहा है की अभी तक प्रदेश में भ्रष्टाचार से जुड़े जितने भी मामले खुले है वे राज्य पुलिस या राज्य की अन्य सरकार को पारदर्शी और नकल विहीन परीक्षा आयोजित करने के बजाय उनका ही दमन कर रही है। उन्होंने धामी सरकार में आये दिन हो रहे भर्ती घोटालों पर भी कटाक्ष किया। नेगी ने कहा कि अब पानी सर से उपर निकल चुका है। कुछ ही दिनों में इतनी भर्ती घोटाले के खुलासे पर चिंता व्यक्त करते हुए, नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुडें हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम प्राथमिकी में आना बताता है कि प्रदेश में आये दिन हो रहे भर्ती घोटाले भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के संरक्षण और मार्गदर्शन के बिना सम्भव नही। विकास नेगी ने मांग की कि बेरोजगारों पर लगायी गयी धाराए हटायी जाए।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी के छात्रों ने लहराया परचम, कक्षा 10 में शानदार परिणाम

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भर्ती घोटाले में मुख्य आरोपी की हाकम सिंह की जमानत हो गयी तब यह चीजें सामने आ गयी कि जांच एजेंसियां ठीक से काम नही कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से हमने भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच की मांग करी थी लेकिन सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार नहीं हुयी। लेकिन कल जब बेरोजगारों की एक साधारण सी मांग थी कि जब जांच हो जाए तब परीक्षा ली जाए कि कोई दी हुयी परीक्षा फिर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाए। उन्होंने कहा कि हमने सोशल मीडिया के माध्यम से देखा है कि पुलिस के लोगों के हाथों में ईटेंध्पत्थर व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जिन्होंने बेरोजगारों का समर्थन करने के लिए हमारे कांग्रेस के नेताओं को जाते देखा तो उनसे अभद्रता की गयी, और आज भी उनकी मांगे नहीं मानी गयी। माहरा ने कहा कि कानून बनाना समस्या का हल नहीं है जब तक उसपर अमल नहीं किया जाए उन्होंने कि निर्भया हत्याकांड के बाद भी एक कानून बनाया गया था पर आज भी बलात्कार हो रहे हैं और भाजपा के मुख्यमंत्री ने आँख में धूल झोंकने के लिए इस कानून को जल्दबाजी में पास करने काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेरोजगारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती हैं भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच हो।

यह भी पढ़ें -   CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: डिजिलॉकर और UMANG पर उपलब्ध मार्कशीट

भूख हडताल पर मुख्य रूप से अजय रावत, सोनू हसन, अमन, वसीम अहमद, आशीष, अमनदीप बत्रा शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, गोदावरी थापली, राजेन्द्र शाह, सोनिया आनन्द रावत, आशा टम्टा, जगदीश धीमान, डॉ0 विजेन्द्र पाल, सुनिता प्रकाश, ललित भद्री, बुसरा अंसारी, पिया थापा, अनुराधा तिवाडी, अनूप पासी, मनीष, आदि उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440