कांग्रेस ने दिखाया उत्तराखण्ड में बागी नेताओं को बाहर का रास्ता

खबर शेयर करें

माचार सच, देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से बागी हुए कई नेताओं को निष्कासित कर दिया हैं। आज कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में रामनगर से उतरे संजय नेगी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, यमुनोत्री से संजय डोभाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण समेत पांच प्रमुख नेताओं को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में बिठाने में सफलता मिली है। वहीं लालकुआं सीट पर संध्या डालाकोटी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ चुनाव मैदान में डटी हैं। तकरीबन आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने पार्टी के बागी ताल ठोक रहे हैं। रुद्रप्रयाग सीट से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल के खिलाफ खम ठोके हुए हैं। यमुनोत्री सीट पर कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ चुके संजय डोभाल इस बार पार्टी प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण के खिलाफ चुनाव मैदान में डटे हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, पांच सुरक्षाकर्मियों पर गिरी गाज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा की कुछ सीटों पर मनाने के बावजूद पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ कुछ नेता चुनाव मैदान में मौजूद हैं। उन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि पार्टी के आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कोर कमेटी में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन समर्पित व्यक्तियों ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में नाम वापस लिया है, उनका पूरा सम्मान किया जाएगा।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440