आपदा अधिनियम के तहत हो कार्यवाही: दीपक बल्यूटिया
समाचार सच, हलद्वानी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा पर कोरना को दोबारा दावत देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और रामनगर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरना पॉजिटिव पाए गए। उनके साथ कार्यक्रम मे भागीदारी कर रहे भाजपा के पदाधिकारियों के आइसोलेट होने एवं जांच की कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ये सभी पदाधिकारी अभी तक समाज मे घूम रहे है।
रामनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल भाजपा के पदाधिकारी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के कोटाबाग कार्यक्रम तक पहुच गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल रामनगर के विधायक एवम जिलाध्यक्ष हलद्वानी आते समय विभिन्न स्थानों पर उन लोगों से भी मिले जो मंत्री के स्वागत के लिए खड़े थे। इसके साथ ही भाजपा संभाग कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री के स्वागत में शामिल थे, यहां भी सकैडो लोग इनके संपर्क में आये थे।
प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि एक ओर जहां प्रशासनिक अधिकारी एवम वन विभाग के अधिकारी आइसोलेट हो रहे हैं। लेकिन भाजपा के नेता एवम इनके संपर्क में आये लोगों की पहचान एवं जांच के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। क्या भाजपा के नेताओं को कोरोना फैलाने की छूट मिली हुई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के कार्यक्रम में शामिल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी पॉजिटिव पाए गए थे। कुंभ मे भी लोगों को बिना जांच के शहर में प्रवेश करने दिया जा रहा है। गुजरात से आई एक बस के सभी यात्री कोरोना से संक्रमित थे। भाजपा द्वारा एक बार फिर से प्रदेश को कोरोना बम के ऊपर बिठाया जा रहा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस एवम अन्य पार्टियों द्वारा किये जाते तो उनके ऊपर आपदा अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर दिये जाते। लेकिन भाजपा के सभी अपराध क्षम्य हैं। विगत वर्ष भी भाजपा के महामंत्री कोरोना पॉज़िटिव होते हुए भी पूरे कुमाऊं का दौरा कर जाते हैं। मंत्री कोरोना पीड़ित होने के बाद भी अधिकारियों को बैठको मे आने को मजबूर कर रहे थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


