कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने काठगोदाम में गिरे विशालकाय पेड़ पर जताई नाराजगी, प्रशासन के खिलाफ थाने में सौंपी प्राथमिकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने नरीमन चौराहे में गिरे पाखड़ के पेड़ के जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ काठगोदाम थाना में शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रशासन की लापरवाही के चलते आज बड़ी घटना हो सकती थी।

कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि नैनीताल मुख्य मार्ग में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है और सड़क किनारे बहुत पुराने वृक्ष हैं जिसे जनता सुरक्षित करने की माँग कर रही है। क्षेत्रीय प्रशासन व जिम्मेवार विभाग द्वारा पेड़ों की जड़ों के चारों तरफ खुदाई कर जड़े कमजोर कर दी जिस वजह से एक बारिश में पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में पर्यटक की कार आ गई जिसमे उनका परिवार व बच्चा बैठा था जो बाल-बाल बचा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही व अनियोजित कार्ययोजना की वजह से राहगीरों को जान माल का खतरा बना हुआ। अभी भी कई ऐसे पेड़ हैं जिनके जड़ों के चारों ओर मिट्टी खुदी है जो जान को खतरा है। एक तरफ 40 पेड़ों को संरक्षित करने के लिए ट्रांस्पलांट की बात कही जा रही है, दूसरी तरफ पेड़ों की जड़ों को खोद कर कमजोर किया जा रहा है। जो कि प्रशासन की कार्यप्रणाली व मनसा में सवाल खड़े करता है। दूसरी तरफ काठगोदाम कलसिया पुल जो कि अस्थाई रूप से बना है अपने आप में दुर्घटना को दावत दे रहा जिससे पहाड़ों को भारी वाहन आवा जाही करते हैं। उसी पुल से उच्च न्यायालय के जज, अधिवक्ता, पर्यटक, आर्मी की गाड़ियाँ, क्षेत्रीय व पहाड़ की जनता गुजरती है, मगर इस पर प्रशासन बिलकुल गंभीर नहीं है और मानो किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा हो।

यह भी पढ़ें -   1 अक्टूबर से बदल जाएगी स्कूलों की दिनचर्या, सुबह 8:50 बजे से लगेंगी कक्षाएं, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

दीपक बल्यूटिया ने माँग की कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए व शीघ्र ऐसे पेड़ों जिनकी जड़ों की मिट्टी खोद दी गई है को चिन्हित कर जनसुरक्षा के लिए पुनः उनको सुरक्षित किया जाय। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अफसर अभी भी नहीं चेते तो इस मुद्दे को जन आंदोलन किया जाएगा और उचित मंच में पैरवी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   किच्छा-सिरौली कलां निकाय चुनाव का इंतजार जल्द होगा खत्म, हाईकोर्ट ने मतगणना की तय की समयसीमा

काठगोदाम थाने में प्राथमिकी सौंपने के दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नितिन बल्यूटिया, महेशानंद, योगेन्द्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह जग्गी, मनोज बल्यूटिया, रजत तिवारी, गौरव बल्यूटिया, मनोज दहिया, पीयूष बल्यूटिया, एक पहल संस्था से आभा गोस्वामी, कोमल वर्मा, प्रीति बिष्ट, सैयद रेहान आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440