समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेसियों ने बीते दिवस केंद्र सरकार द्वारा पेश किए आम बजट को जनविरोधी बताया हैं। रविवार को कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
इस मौके पर साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के आम बजट में युवा गरीब किसान महिलाओं को काफी आस थी जिसमे निराशा हाथ आई है। एलआईसी से सरकार की हिस्सेदारी कम होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड से लगाव की बात करने के बावजूद भी उत्तराखण्ड को ग्रीन बोनस की आस भी टूट गयी है।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेन्द्र गोनिया व पूर्व विधान सभा अध्यक्ष राजू रावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को कोई ठोस प्रयास नही किए गए। पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट व समाजिक कार्यकर्ता हृदयेश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों की आय दुगनी किये जाने का लगातार वादा किया जाता रहा लेकिन उसके लिये भी आम बजट में कोई व्यवस्था नही की गयीं। बजट से रिटेल व्यापारी को काफी निराशा का सामना करना पड़ा है।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सन्दीप भैसोड़ा, हेमन्त पाल आर्या, मो.अनीस, रईस मसूदी, कैलाश कोहली, शरिक खान, किरन माहेश्वरी, पंकज कश्यप, हरीश आर्या, साहिल राज, जमील क़ुरैशी, राजकुमार यादव, सचिन राठौर, विकास तिवारी, मनीष शर्मा, रवि आर्या, राहुल सोरोड़ी, हिमान्शु जोशी सहित आदि कांग्रेसजन शामिल थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


