कांग्रेसियों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/बिन्दुखत्ता। लालकुआं निवासी कांग्रेस नेताओं पर पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से केस दर्ज किये जाने के विरोध में मंगलवार को बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में कांग्रेस ने एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश तथा महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर उक्त घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया। सभी ने एक स्वर में कांग्रेस नेताओं पर लगाये गए फर्जी मुकदमे की तुरंत वापसी सहित दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।
सुमित हृदयेश ने कहा कि उक्त घटना साफ तौर पर शराब माफियाओं और पुलिस के गठजोड़ को दर्शाती है। मित्र पुलिस जब मुख्य विपक्षी पार्टी के नेताओ के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है तो आम जनमानस का हाल तो और बेहाल होगा। मुख्यमंत्री को स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही एवं फर्जी केस वापसी के निर्देश तुरंत देने चाहिये।
राहुल छिमवाल ने कहा कि पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ने आम जनता का पुलिस से भरोसा उठा दिया है। ना भय ना भ्रष्टाचार की बात केवल चुनावी जुमला था ये बात जनता जान चुकी है।
पुतला दहन करने वालों में हेमन्त बगड़वाल, डॉ. मयंक भट्ट, राजेन्द्र खनवाल, विजय सिजवाली, जगमोहन चिलवाल, किरन डालाकोटी, गोविंद बगड़वाल, राजेन्द्र बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, मुकुल बल्यूटिया, जाकिर हुसैन, संध्या डालाकोटी, नेत्र बल्लभ जोशी, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, सुमित कुमार, शकील सलमानी, हेमन्त साहू, सालिम सिद्दीकी, सैय्यद रिहान, जमील अहमद अंसारी, नितिन भट्ट, इंदर बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, अबू तसलीम, डैनी मलिक, योगेंद्र सिंह बिष्ट, हिमांशु जोशी, उमेश बिनवाल, सरफराज अहमद, रिजवान, हाजी इस्लामुद्दीन, इक़बाल अंसारी, रिहान हुसैन सहित आदि कांग्रेसी नेता शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बदरीनाथ मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर पलटा; महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440