कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार व नगर निगम का पुतला

खबर शेयर करें

निगम में शामिल होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के अभाव से नाराज है कांग्रेसजन

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम में शामिल होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का अभाव है। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार व नगर निगम का पुतला दहन किया।
इस दौरान कांग्रेस एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि नगर निगम का विस्तार करते हुए कई ग्रामीण क्षेत्रों को इसमें शामिल कर लिया गया। उस दौरान सरकार द्वारा कहा गया था कि इन ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम की संपूर्ण सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। लेकिन इन क्षेत्रों को निगम में शामिल करने के बाद से अब तक यहां सुविधाओं का लाभ नहीं दिया गया है। आरोप लगाया कि नगर निगम ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी कर रहा है। जबकि शहरी क्षेत्र में सभी सुविधाएं नगर निगम द्वारा दी जा रही हैं। यहां तक कि अभी तक निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व कूड़ा उठाने तक की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में निगम प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। इसके अलावा निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में निगम की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचाया जा रहा है। जबकि नगर निगम प्रशासन दुकानों से टैक्स लगातार वसूल रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सरकार व निगम प्रशासन से नगर निगम में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्रों में संपूर्ण सुविधाओं का लाभ तत्काल देने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
पुतला दहन में पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महेश शर्मा, संजय बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, भुवन भट्ट समेत कई कार्यघ्कर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440