समाचार सच, रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार गांधी पार्क के समीप प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री का इस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर प्रदेश के मुखिया ही भ्रष्टाचारी होंगे तो प्रदेश के बाकी मंत्रियों का क्या हाल होगा। हाईकोट्र के ओदश के बाद सीएम को स्वतः ही पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। लेकिन सच्चाई के सामने आने के डर से ही मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट गए और वहां से स्टे ले आए। तनेजा ने देहरादून में जो कांग्रेसियों की गिरफ्तारी हुई और राजभवन जाने से रोका गया उसकी भी कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारी वह तानाशाही है। जनता इस भ्रष्टाचारी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है और 2022 के विधानसभा चुनाव में इनको जनता करारा जबाव देगी। तनेजा ने कहा कि अगर इनको जांच का डर नहीं है तो वह सुप्रीम कोर्ट क्यों गए, इसका जबाव प्रदेश की जनता को देना पड़ेगा।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, मोहन खेड़ा, कैलाश राठौर, मोहन भारद्वाज, अरूण पांडे, दिलीप अधिकारी, विजय अरोरा, राजीव कामरा, दिनेश पंत, विजय यादव, राघव सिंह, अजय यादव, कमलेश गुप्ता, गौरव खुराना, मनास बैरागी, भूपेन्द्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, राजेन्द्र शर्मा, अशफाक, रोबिन विश्वास, देवी श्रीधर, उमा सरकार, अमृता रामप्रसाद, सीमा देवी, आमिर हुसैन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


