कांग्रेसियों का हल्द्वानी के 2 वार्डो में ‘जय भारत सत्याग्रह चौपाल’ कार्यक्रम, विभिन्न संबंधी विषयों पर हुई चर्चा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेसियों का यहां वार्ड नं0-35, दमुवाढूंगा और वार्ड-1, देवलढुंगा (काठगोदाम) में जय भारत सत्याग्रह चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका नेतृत्व महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने किया। चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय जनता एवं कांग्रेसजनों ने सहभागिता कर राहुल गाँधी की सदस्यता रद्द करने को अलोकतांत्रिक बताया तथा प्रदेश के विभिन्न अति ज्वलंत विषयों (पेपर लीक मामले, अंकिता भंडारी हत्याकांड) तथा कुमाऊँ क्षेत्र की रुकी महत्वपूर्ण योजनाओं (आईएसबीटी और चिड़ियाघर) सहित हल्द्वानी को स्मैक/नाश मुक्त बनाने संबंधी विषयो पर विस्तार से चर्चा की गयी।

यह भी पढ़ें -   अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दमदार शुरुआत, फ्लैग मार्च में दिखा जोश और अनुशासन

वार्ड 35 की पार्षद श्रीमती रेनू टम्टा जी एवं कांग्रेसी नेता महेशानंद के आवास पर शाम चौपाल कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हेम पाण्डे, खीमानंद पाण्डे, हरीश लाल वैध, पार्षद नीमा भट्ट, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, मुकुल बलुटिया, गिरीश आगरी, सौरभ भट्ट, गिरीश पांडे, किशन लाल, जगदीश कमांडो, गोविंदी लोबियाल, कांति देवी, पुष्पा देवी, हेमा देवी ने अपने विचार रखे।
वहीं शाम 6 बजे वार्ड 1 देवलदूँगा काठगोदाम में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमन्त बगडवाल, बहादुर बिष्ट, भगवती बिष्ट, पार्षद राधा आर्य, शकुंतला देवी, शाइमा सिद्दीकी, आनंद कुजरवाल, बाघी राम, एडवोकेट कुंदन बिष्ट, प्रदीप कुमार, मनोज सांगूड़ी, राजा राणा, प्रदीप बिष्ट, किशन लाल, तस्कीन अहमद, किशन अनेरिया, दिवान राम, हीरा देवी, दीपू, जीवन लाल आदि ने अपने विचार रखें।

यह भी पढ़ें -   अब हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440