हल्द्वानी महानगर में पेट्रोल पम्पों पर किया कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखण्ड के आहृवान पर कांग्रेसजनों द्वारा महानगर के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने सरकार के तेल के खेल के बारे में लोगों को बताया गया।

इधर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में अब्दुल्ला पेट्रोल पम्प, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी में एक बैनर तले सोशल डिस्टेन्ंिसग का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, पूर्व कनिष्क प्रमुख जया कर्नाटक, जीवन अधिकारी, महेश काण्डपाल, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व प्रधान कानू बिष्ट, राधा चौधरी, नीलू नेगी आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   २९ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उधर भारत पेट्रोलियम हिम्मतपुर तल्ला, कमलुवागांजा रोड में पूर्व प्रमुख भोला भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को वापस लेने हेतु सरकार से अपील करते हुये विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल बिष्ट, किरण मेहरा, त्रिभुवन जोशी, नवीन पाण्डे, पूरन सिंह खनी, मदन क्वीरा, नीरज पाण्डे, हरभजन सिंह, प्रवीन भट्ट आदि लोग शामिल थे। जबकि मै0 देवी भवानी किसान सेवा केन्द्र, लामाचौड व आम्रपाली पेट्रोल पम्प, लामाचौड में पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरौला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रमोद सनवाल, दान सिंह तडागी, मन्नू सनवाल, गोविन्द कनवाल, कवीन्द्र कनवाल, गोपाल किरौला, राजन भगत आदि लोग मौजूद थे। साथ ही कान्ता पेट्रोल पम्प, रामपुर रोड, बिहारी पेट्रोल पम्प, रामपुर रोड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कुन्दन नेगी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्रीमती भागीरथी बिष्ट, जगदीश कुल्याल, दीवान मेहरा, दीपू दरम्वाल, प्रदीप नेगी, रितेश कुल्याल, नवीन मेलकानी आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में जन सुविधा शिविर का आयोजन, एक ही स्थान पर मिली कई सरकारी सेवाएं

इधर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेम टाकीज स्थित पेट्रोल पम्प पर विरोध प्रदर्शन करते हुए लगातार बढ़ रही क़ीमतों के विरोध में सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। इस दौरान श्री साहू ने पेट्रोल-डीजल भरा रहें नागरिकों को डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों से अवगत कराते हुए लोगों को मोदी सरकार व राज्य सरकार की विफलता से अवगत कराया गया।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से यूथ काग्रेस जिला सयोंजक उमेश विनवाल, हिमान्शु गांधी, पंकज कश्यप, सचिन राठौर सहित आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440