कांग्रेसियों ने निकाली बढ़ती महंगाई व जासूसी के खिलाफ घोड़ा बुग्गी यात्रा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेसियों ने देश में बढ़ती महंगाई, डीजल, पेट्रोल समेत खाद्य पदार्थों के आसमान छूते दामों व नेताओं, पत्रकारों की जासूसी के विरोध में घोड़ा, बुग्गी यात्रा निकाल मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व प्रदेश महामंत्री हृदेश कुमार आर्या के नेतृव में आये कांग्रेसियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेलगाम महंगाई, जासूसी कराने वाली सरकार के खिलाफ आमजन में भारी आक्रोश है। मोदी सरकार का युवाओं को 2 करोड़ प्रतिवर्ष नौकरी देने का वादा झूठा निकला, मोदी सरकार जासूसी करवा कर लोकतंत्र का हनन कर रही है जिसके चलते 2022 में उत्तराखण्ड राज्य से भाजपा की विदाई तय है साथ ही केन्द्र सरकार प्रति भी लोगों का गुस्सा महंगाई को लेकर नजर आ रहा है।
घोड़ा बुग्गी यात्रा में प्रमुख रूप से काग्रेंस पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश, प्रदेश महामंत्री गोविन्द बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू, नेता ललित जोशी, खजान पांडे, काग्रेंस महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, गजेंद्र गोनिया, गुरप्रीत सिंह, पंकज कश्यप, अमर पाल, त्रिलोक सिंह, राजू रावत, राजू आर्या, विनोद कुमार आर्या, पार्षद विद्या देवी, अलका आर्या, सीमा भटनागर, सरस्वती देवी प्रदीप नेगी, रवि बिष्ट, विशाल भारती, बबिता बिष्ट, कमला देवी, किरन बिष्ट, हरीश आर्या, गोपाल धनिक, पंकज अधिकारी, पंकज आर्या, रोहित मौर्या, कृति तिवारी, पंकज कश्यप, कैलाश कोहली, आशीष पाल शेट्टी, सौरभ कुमार आर्या, नाजिम आंसरी, जगमोहन बगड़वाल, कैलाश तिवारी, महेंद्र सिंह धौनी, राजेन्द्र सुयाल समेत लगभग 500 लोग कार्यक्रम में शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   10 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440