कांग्रेस के प्रदेश गोदियाल ने ली कांग्रेस को मिली हार की जिम्मेदारी, कहा- होली के बाद होंगी हार की समीक्षा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा है कि होली के बाद हार की समीक्षा की जाएगी। आपको बता दें कि विगत 10 मार्च को आए परिणामों में कांग्रेस को प्रदेश में 19 सीट मिली हैं। साथ ही गणेश गोदियाल स्वयं भी पौड़ी की श्रीनगर सीट से नजदीकी मुकाबले में बीजेपी प्रत्याशी धन सिंह रावत से चुनाव हारे हैं।

यहां दून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोदियाल ने कहा कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह सहर्ष पद छोड़ने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए, लेकिन हम मंथन करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि हम जनता के हितों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। गोदियाल ने बताया कि मैंने पूरे प्रदेश में जब दौरा किया तो बेरोजगारी की बहुत बुरी स्थिति देखी। उसके बावजूद परिणाम ऐसे देखने को मिले। मैं खुद भी नहीं समझ पाया। इसलिए हम भी मंथन करेंगे कि क्या कारण रहे। उन्होंने कहा कि विपक्षी केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मांग रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और विधायक की जगह नहीं आएंगे। विपक्ष को सरकार बनाने पर बधाई। फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया, लेकिन हम राज्य के हित में काम करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440