एसएसपी के बंगले पर तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर की जीवनलीला समाप्त, मानसिक तनाव के चलते उठाया कदम

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तर प्रदेश। यूपी प्रदेश के सहारनपुर में एसएसपी के बंगले पर तैनात एक सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ड्यूटी के दौरान एसएसपी आवास पर हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में एसएसपी समेत आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सिपाही ऑनलाइन गेम खेलता था, जिसमें काफी रकम हार गया था। इस कारण मानसिक तनाव आने के चलते उसने यह कदम उठाया।

मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर शकिस्त गांव निवासी अमित कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह 37 वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। करीब तीन साल पहले सहारनपुर में तैनात हुए थे। उनकी पुलिस लाइन में ही तैनाती थी। दो दिन पहले रात की ड्यूटी में एसएसपी आवास पर सुरक्षा के लिए लगाया था।

गुरुवार रात करीब 12 बजे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण शहर में गश्त कर रहे थे। इसी बीच हेड कांस्टेबल ने गर्दन पर राइफल सटाकर खुद को गोली मार ली। बंगले में गोली चलने से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

लहूलुहान हालत में सिपाही को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलते ही एसएसपी भी गश्त से आवास पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अक्टूबर 2026, बुधवार | दशमी तिथि के बाद लगेगी एकादशी, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल; किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया, हेड कांस्टेबल पुलिस लाइन में परिवार संग रहता था। उसने ड्यूटी के दौरान असलहे से आत्महत्या की है। उसने यह कदम क्यों उठाया, कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस लाइन में पुष्पांजिल और श्रद्धांजलि उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440