गर्मियों में करें इन चीजों का सेवन, पसीने की बदबू से मिलेगी निजात

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में हर किसी को पसीना आता है। लेकिन कुछ लोगों को हद से अधिक पसीना आता है। तो कुछ लोगों को हद से अधिक पसीने के साथ ही बहुत अधिक बदबू भी आती है। और कई बार शर्मिंदगी भी महसूस होती है। इतने अधिक पसीने और बदबू से बचने के लिए खूब सारा डियो और परफ्यूम लगाने पर भी दुर्गंध पूरी तरह से खत्म नहीं होती है। अगर आपने इन चीजों का सेवन अच्घ्छे से शुरू कर दिया है तो इस समस्या से निजात पा सकते हो। आइए जानते हैं –

पानी – गर्मी में पसीना कम आए इसके लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। बॉडी का तापमान भी नियंत्रित रहेगा। इससे बॉडी में पानी की कमी भी नहीं होगी। गर्मी के दिनों में कम से कम एक दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिए। साथ ही अधिक पसीने की समस्या से है तो चाय या कॉफी का सेवन बहुत कम करना चाहिए।

कम वसा वाले दूध का सेवन – गर्मी में दही का सेवन करना चाहिए। इससे ताजगी बनी रहती है। लू नहीं लगती है। इससे बॉडी का तापमान भी सामान्य रहता है। सुबह के वक्त कैल्शियम के लिए वसा युक्त दूध का सेवन करें। उसमें कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है। साथ ही लू से बचने के लिए भी यह बेहतर उपाय है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी खबरः नैनीताल जिले में 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते लिया फैसला

फल – गर्मी के दिनों में पानी भरे फल बहुत सारे आते हैं। जिसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है और बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं। ऑयली चीजों का सेवन कम से कम करें। इसके कारण भी बॉडी से बहुत अधिक बदबू आती है। फलों में संतरा, अंगूर, तरबूज, लीची, खीरा का सेवन अधिक से अधिक करें।

ऑलिव ऑयल – यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे आपका पाचन तंत्र भी अच्घ्छा रहता है। साथ ही यह पसीने के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल स्घ्नैक्घ्स बनाने या सब्जी बनाने में किया जा सकता है। सलाद में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   थराली की सोल घाटी में सड़क बनी मुसीबत! दलदल में फंसी Alto, ग्रामीणों ने पिकअप से रस्सी बांधकर निकाला बाहर

हाई फाइबर फूड्स – प्रोसेस्ड फूड को पचाना मुश्किल होता है। जिस वजह से भी शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पसीना अधिक होने लगता है। इसलिए भोजन में लौ फैट फूड ही शामिल करें। वसा युक्त
चीजें खाने से भी पसीने की बदबू जरूर आती है। इसलिए खाने में फाइबर युक्त भोजन जरूर शामिल करें। जैसे – साबुत अनाज, ओट्स, दलिया आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

जूस – गर्मी के दिनों में जब भूख लगती है तो कुछ चटपटा खाने का मन करता है। लेकिन अगर आप पसीने की बदबू से परेशान है तो नारियल पानी, स्घ्मूदी, सब्जियों का सेवन, फलों का सेवन अधिक से अधिक करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440