उपभोक्ता शिकायतों का निस्तारण करा जाये शीघ्र: रावत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला शिकायत निवारण केंद्र में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण शीघ्र किया जाए। वाद निस्तारण की सूचना आयोग के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी दी जाए। यह निर्देश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत ने सर्किट हाउस में मण्डल के मुख्य विकास अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु वॉल पेटिंग व विकास खण्ड, तहसील तथा सस्ता गल्ला दुकानों मे आयोग द्वारा दी गई प्रचार सामाग्री लगाई जाए। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली पारदर्शी हो एवं उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण एवं नियमित खाद्य सामाग्री मिले आयोग का मुख्य उद्देश्य है। कहा कि कि जनपद में गठित सभी सतर्कता समितियों को सक्रिय करते हुए पीडीएस, मध्यान भोजन व आंगनबाड़ी केन्द्रों में वितरित होने वाले टीएचआर का समय-समय पर गुणवत्ता व वितरण का जायजा लिया जाए। इसकी रिर्पाेट मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत की जाए। उन्होंनेे विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत राशन वितरण का सोशल अपडेट कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। साथ ही गठित सतर्कता समितियों के सदस्यों का नाम, पता, फोन नम्बर की सूची आयोग को प्रेषित करने को कहा। बैठक में आयोग अध्यक्ष ने कोरोना काल में राशन वितरण, मध्यान भोजन, टीएचआर कीट वितरण की भी जानकारियां अधिकारियों से ली। कहा कि शिकायतकर्ता व दूसरे पक्ष को बराबर मौका देकर सुना जाय ताकि वाद का वास्तविक निस्तारण हो सके। फिर भी यदि उपभोक्ता अथवा दूसरा पक्ष संतुष्ट नहीं होता है तो वे आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल नरेन्द्र सिंह भण्डारी, पिथौरागढ़ अनुराधा पाल, जिला विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर डॉ महेश कुमार, चम्पावत संतोष पंत, सचिव आयोग तेजबल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ऊधमसिंह नगर जय किशन, पूर्ति निरीक्षण रवि सनवाल, एडी जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440