मक्के के आटे का सेवन शरीर को डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मक्के (कॉर्न) के आटा का इस्तेमाल भारतीय घरों में रोटी बनाने के लिए किया जाता है। मक्के के आटा से बने व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। मक्के के आटा में फाइबर होता है साथ ही इसमें ग्लूटन नहीं होता है इसलिए इसका सेवन शरीर को डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है। जानें, मक्के के आटे का सेवन सेहत के लिए कैसे लाभकारी होता है।

मक्के के आटे के सेहत लाभ

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

आंखों को रखे हेल्दी
मक्के के आटे में विटामिन ए और कैरोटिनॉइड पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए इसका सेवन आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है।

एनीमिया से बचाए
मक्के के आटे में आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से एनीमिया की समस्या पैदा नहीं होती है। मक्के के आटे का सेवन करने से खून की कमी नहीं होती है और शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर भी सही बना रहता है।

कब्ज ना होने दे
मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पहुंचता है, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य बना रहता है। कब्ज की समस्या भी पैदा नहीं होती है।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

वजन करे कम
मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। इससे वजन बढ़ने की समस्या पैदा नहीं होती है।

हाइपरटेंशन से बचाए
रोजाना मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी मिलता है, जिससे हाइपरटेंशन की समस्या पैदा नहीं होती है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित बना रहता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440