हल्द्वानी में प्रशासन द्वारा चुनी गयी संस्थाओं से करें सम्पर्क… जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने महानगर की असहाय व गरीब जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस गंभीर बीमारी हैं। इसलिये वे खुद खतरा न उठाया, जरूरतमंद प्रशासन द्वारा चुनी गयी संस्थाओं को सम्पर्क करें और संस्था आपके मदद को आपके घर स्वयं पहुंचेगी।

ज्ञात हो कि जहा एक ओर लाखों की संख्या में श्रमिकों के पैदल ही घर लौटने की तस्वीरों, महिलाओं-बच्चों के भूखे ही यात्रा करने के वीडियोज़ से देश भर वायरल हो रहे है। वहीं इनके प्रति मदद क लिए लोगों की बाढ़ आ गई है और लोग मदद करने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। लेकिन लोगों के अति-उत्साह और लापरवाही से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसी के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस ने संस्थाओं का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

इस संबंध में बीते दिवस जिला प्रशासन व नगर निगम ने संयुक्त बैठक कर थाल सेवा, रोटी बैंक, सिख सेवा संस्था एवं भाजपा मंडल हल्द्वानी के कार्याें को देखते हुए इन चार संस्थाओं का अधिग्रहण किया है। जो महानगर में गरीब व असहाय लोगों की सेवा में कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाली सस्थाओं के द्वारा पिक-अप सर्विस शुरू कर दी गई है। जिसके तहत राशन व खाना आदि इत्यादि आवश्यक वस्तुओं को ज़रूरतमंद तक पहुंचाया जायेगा।

जरूरतमंद प्रशासन द्वारा चुनी गयी संस्थाओं को नीचे नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं –
थाल सेवा : 8864870369
रोटी बैंक : 9536290333
पुलिस प्रशासन : 112

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440