समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 118 ओर लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। उत्तराखंड में अबतक कोरोना के कुल 7183 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 8168 लोग ठीक हो गए हैं। 2897 मरीज विभिन्घ्न अस्घ्पतालों व कोविड सेंटर में भर्ती हैं, जबकि 38 लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं। वहीं, 80 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में सबसे ज्यादा देहरादून में 55, नैनीताल में 34 मामले सामने आए। जबकि टिहरी और उधम सिंह नगर में पांच – पांच, पौ़ड़ी में चार, हरिद्वार में छह, अल्मोड़ा व रुद्रप्रयाग में तीन-तीन और बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में एक-एक मामले सामने आए।
शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती देहरादून निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे 17 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गथा था। मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा एनएस खत्री ने बताया कि मरीज का 2011 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। साथ ही उसे बीपी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी थी। वहीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती एक देहरादून के रहने वाले कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की मौत हो गई। वहीं, एम्स ऋषिकेश में भर्ती नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी एक 24 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई है। महिला 21 जुलाई को यहां भर्ती हुई थी। जिसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। साथ ही देहरादून के सुधोवाला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बंदी की मौत हो गई है। प्रेमनगर एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि चोरी के आरोप में जेल में बंद राजू क्षेत्री की सुबह सीने में दर्द होने के कारण मृत्यु हो गई है। मृतक का कोविड टेस्ट लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












