कोरोना संक्रमित पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। कोरोना संक्रमित पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का आज निधन हो गया। 25 दिन से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। जिसके बाद उन्हें रुड़की में उनके भतीजे के अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां आज काजी रशीद मसूद ने सुबह साढ़े नौ बजे आखिरी सांस ली। परिजन सुपुर्द-ए-खाक के लिए उनका शव सहारनपुर ले गए हैं। बता दें कि काजी रशीद मसूद सहारनपुर से छह बार एमपी रहे। उन्होंने उप राष्ट्रपति के लिए भी चुनाव लड़ा था। रशीद मसूद 1977 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उस समय उन्होंने सहारनपुर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ा था। 1980, 1989, 1991 और 2004 में भी वह सहारनपुर लोकसभा सीट से ही सांसद चुने गए। 1985, 2009 और 2012 में वह राज्यसभा के सदस्य रहे। 1990 में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440