उत्तराखंड के युवाओं में ज्यादा मिला कोरोना वायरस, 21 से 40 आयु वर्ग के 58 प्रतिशत संक्रमित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में बुजुर्गों और बच्चों से ज्यादा युवा कोरोना की चपेट में आए है। 21 से 40 आयु वर्ग के 58 प्रतिशत युवा कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, 0 से 10 आयु वर्ग में 4.30 प्रतिशत में कोरोना का संक्रमण मिला है। जबकि 90 प्रतिशत से अधिक आयु वर्ग में एक भी संक्रमित नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर युवाओं में अधिक रहा। कोरोना काल के 141 दिनों में अब तक प्रदेश में सात हजार से अधिक संक्रमित लोग सामने आए हैं। इनमें आधे से अधिक संक्रमितों की संख्या 21 से 40 आयु वर्ग की है।
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को संक्रमण से बचाव के लिए घर से बाहर न निकलने के दिशा निर्देश दिए गए थे। यही वजह रही कि बुजुर्ग और बच्चे सबसे कम संक्रमण की चपेट में कम आए हैं। 31 जुलाई तक प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 7183 हो गई थी। इसके अनुसार प्रदेश में 21 से 30 आयु वर्ग में 32 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। यानी लगभग 2300 संक्रमित इसी आयु वर्ग है। वहीं, 51 से 60 आयु वर्ग में संक्रमित की दर 6.44 प्रतिशत है।
कोरोना काल में बाहरी राज्यों से अधिकतर युवा प्रदेश में लौट हैं। इस कारण संक्रमितों में युवाओं की संख्या अधिक है। जबकि बुजुर्ग और बच्चे घरों से बाहर न निकलने के कारण संक्रमण से सुरक्षित रहे हैं। सरकार की ओर से संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों और बुजुर्गों को अनावश्यक घर से बाहर न जाने की हिदायत दी गई थी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, न्याय व्यवस्था को मजबूत करने का लिया संकल्प

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440