
समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम की उपाध्यक्षा रेनू अधिकारी एवं नगर पालिका के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह अधिकारी भी इस कोरोना बीमारी से आयी आपदा में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी करने में लगी हुई है। वे दोनों इस आपदा से जूझ रहे असहाय व गरीबों को बीते कई दिनों से अपनी तरफ से सहायता देने में लगे हुए हैं। वे अपने निवास से प्रतिदिन राशन व भोजन वितरित करने में लगे हुऐ है। वहीं बीते दो दिन से नवाबी रोड स्थित रूद्राक्ष बैंकट हाल में दिन व रात का भंडारा चालू कर दिया है।
नवाबी रोड निवासी महेन्द्र सिंह अधिकारी और उनकी पत्नी द्वारा निर्धन और जरूरतमंदों को अपने निवास स्थान पर भोजन कराया जा रहा है उन्हांेने बताया कि कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए जब से पूर्ण भारत में लॉकडाउन हुआ हैं तभी से यह देखने को मिला की कई गरीब असहाय जिनके पास अपनी भूख मिटाने के लिए कोई साधन नहीं हैं ऐसे ही जरूरतमंदों को रूद्राक्ष बैंकट हॉल नवाबी रोड में प्रतिदिन खाना खिलाया जा रहा है और उन सभी लोगों को घरों में भी भोजन भेजा जा रहा है। वहां हमारे द्वारा भोजन कराते समय सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है।
कुमविनि की उपाध्यक्षा रेनू अधिकारी एवं भाजपा नेता महेन्द्र अधिकारी ने कहा कि वे इस संकट में देश के पीएम व राज्य के सीएम के प्रयासों की सराहना करते हैं। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन जरूरतमदांें व निर्धनों को भोजन करवा रहे हैं और भविष्य में भी कराते रहेंगे। उनका कहना था कि इस सेवा के लिये हमारे पास लगभग तीन माह तक राशन उपलब्ध है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


