महानगर के वार्डों में सेनिटाइज छिड़काव में अहम भूमिका निभा रहे पार्षद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां महानगर के वार्डों में सेनिटाइज छिड़ाकाव करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। पार्षद अपने वार्डों में स्वयं ही पूरे वार्ड का अत्याधिक मशीनों से सेनिटाइज कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि विगत 26 मार्च से कोरोना वायरस संक्रमण के चलते नगर निगम हल्द्वानी ने टैंकरों की व्यवस्था करके 60 वार्डों में प्रतिदिन छिड़काव का कार्य चल रहा है। नगर निगम की इस मुहिम में वार्ड के पाषर्दों ने उक्त टैकरों व मशीनों के साथ स्वयं चलकर योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

जहां बाज़ार क्षेत्र वार्ड नंबर 16 पार्षद तन्मय रावत व वार्ड नंबर 18 के पार्षद मनोज गुप्ता द्वारा अपने-अपने वार्डाे में स्वयं की निगरानी व खुद ही नगर निगम की टीम के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव करते नजर आए। वहीं उन्होंने इस दौरान वार्डवासियों को भी अपने-अपने तरीके से जागरूक करा।

पार्षद तन्मय रावत ने कहा कि पूरे वार्ड में दवाई व सैनिटाइजर से कोई भी जगह नहीं छूट पाएगी और हमें कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए लॉक डाउन छूट के समय बेवजह सड़कों पर नहीं टहलना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करेते हुए कि वे घरों में रहेंगे तो हम सुरक्षित रहेंगे और भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों को ध्यान में रखते हुए अपने को घरों के अन्दर रखना है।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

पार्षद मनोज गुप्ता ने भी जागरूक करते हुए वार्ड की जनता से अपील की समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहना चाहिए और हम सब को साफ-सफाई का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने मकान मालिक से आग्रह किया कि वह अपनी किरायेदारों से किराये जोर जबरदस्ती ना करें और अपने किरायेदारों के खान-पान का भी ध्यान रखें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440