14 पेटी नकली शराब व उपकरण बरामद
समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं। मौके से 14 पेटी नकली शराब व उपकरण बरामद किए गए हैं। इस फैक्ट्री को लंबे समय से अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों को कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया है। नकली शराब की फैक्ट्री पंचायत घर के पास देवलचौड़ बंदोबस्ती में संचालित की जा रही थी। एसपीसिटी डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत कुमार राठौड़ ने टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा तो वहां किराए के मकान में शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित होने का खुलासा हुआ। इस पर आबकारी विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मौके से रघुवीर सिंह ऊर्फ सन्नी पुत्र स्व. जसवीर सिंह निवासी दुर्गा कालोनी, गौजाजाली उत्तर व अंकित गुप्ता पुत्र हिरदोष गुप्ता निवासी धानमिल को गिरफ्तार किया गया। जबकि 6 पेटी 8 पीएम मार्का व एक पेटी गुलाब मार्का की नकली शराब के अलावा उपकरण, नकली चिट स्टीकर, शराब के पव्वे व ढ़क्कन बरामद किए गए। जबकि आरोपियों की स्कूटी व कार से चार पेटी नकली शराब और बरामद हुई। एसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी करीब दो-तीन वर्षों से नकली शराब बनाने का काम कर रहे थे। इस कार्य में उनके साथ विपिन मौर्या पुत्र स्व. शंकर लाल मौर्या निवासी धानमिल व आरिफ निवासी उत्तर उजाला भी सम्मिलित हैं। जो इस शराब को बाजार में बेचते हैं। माल कम पड़ने पर आरोपी बाजपुर निवासी सुखदेव सिंह से भी नकली शराब खरीदते थे। दोनों की निशानदेही पर विपिन मौर्य को भी चार पेटी नकली शराब के साथ दबोच लिया गया है। जबकि फरार दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी कि लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों को कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना करदिया है। कार्यवाही में एसआई संजीत कुमार राठौड़ के साथ कांस्टेबल मदन परिहार, हेमन्त कुमार, कुन्दन कठायत, त्रिलोक मेहता, इसरार नवी, विरेन्द्र चौहान व आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह बिष्ट के साथ एसआई मोहन कोरंगा भी शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












