कोरोना को हराने के लिए नौ बजे दीपक व मोमबत्ती जलाकर दिया एकजुटता का संदेश

समाचार सच, हल्द्वानी। पांच अपै्रल रविवार के दिन रात्रि को घड़ी ने जैसे ही नौ बजाये, लोगों ने अपने घरों की बत्तियां बन्द कर अपने घरों की बालकनी व दरवाजे पर खड़े होकर मोमबत्तियां, दीपक टार्च व मोबाइल कर प्रकाश किया। इस दौरान दीये मोमबत्ती और टार्च वाली रोशनी से पूरा देश जगमग हो गया और पीएम की पहल पर कोरोना को हराने का संकल्प लिया। इस दौरान नौ बजे से नौ मिनट तक पूरा देश एकजुटता का संदेश देते हुए दिखा।

गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने पांच अप्रैल को नौ बजकर नौ मिनट पर देशवासियों से 9 मिनट का समय मांगा था। उन्होंने इस दौरान 9 बजे से उन्होंने अपने घरों की रोशनी बंदकर नो मिनट तक मोमबत्ती, दिया, टार्च व मोबाइल से लाइट करने का आहवान किया। पीएम के इस पहल को लोगों ने हाथों हाथ लिया और कोरोना को हराने के लिए पीएम की पहल का समर्थन करते हुए अपने घरों पर दीपक, मोमबत्ती, टार्च व मोबाइल से घरों में उजियारा किया। इस दौरान घरों में बिजली पूर्णतया बन्द रही।

इधर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बच्चों में भी दीपक व मोमबत्ती लेकर उजाला करने के लिए होड़ मची रही वहीं घर के बुजुर्गों में भी इसके प्रति उत्साह दिखा। वहीं युवाओं में भी कोरोना को हराने के लिए घरों में उजाला करने के प्रति जोश दिखा। वहीं कुछ युवा लोग इसके वैज्ञानिक व ज्योतिष तथ्यों पर भील बहस करते हुए दिखे। इधर दुकानेां में मोमबत्ती की बिक्री हुई शहर के अनेक क्षेत्रों में लोग मोमबत्ती खरीदते हुए मिले। वहीं लोगों ने दियों का भी प्रबन्ध किया। लोग अपने टार्चों में सैल (बैटरी) डालते हुए भी देखे गये।

बहरहाल हल्द्वानीवासियों ने पीएम की पहल को हाथों हाथ लेते हुए दीपक व मोमबत्ती के उजाले से घरों को प्रकाशित किया। वहीं कोरोना को हराने के लिए सारे लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया।

सोशल डिस्टसिंग का भी रखा ख्याल
हल्द्वानी। लोगों ने इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान रखा। देखने में आया कि इस दौरान एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाये रखी यहां तक की बच्चे भी इस नियम का पालन करते हुए दिखें। वहीं दूसरी तरफ लोगों में कोरोना का खौफ है कि वह एक-दूसरे के पास आने से परहेज करते दिखे।
भारतीय संस्कृति में ज्योति का रोल अहम
हल्द्वानी। भारतीय संस्कृति में ज्योति का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। मसलन भगवान राम के अयोध्या वापसी के दौरान लोगों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। वहीं ज्योति/दीपक समाज के अंधकार व दानवों को दूर करता है। इस प्रकाश का उद्देश्य भ्ज्ञी कोरोना रूपी दानव को दूर भगाना है। या यों कहें कि इसका शमन करना है इसलिए रोशीन कर संकट को दूर करना है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


