बनभूलपुरा पर देश की पैनी नजर… सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हल्द्वानी छावनी में तब्दील!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई से ठीक पहले हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया है। संभावित फैसले को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सोमवार को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की और अंतिम निर्देश दिए।

करीब 30 एकड़ क्षेत्र को लेकर रेलवे और नगर निगम के बीच स्वामित्व विवाद जारी है। वर्ष 2023 में नैनीताल हाईकोर्ट ने इस भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के आदेश दिए थे, लेकिन स्थानीय विरोध और सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील के चलते कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी। अब दोबारा सुनवाई की तारीख तय होने के बाद सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन तक हर अपडेट पर पैनी नजर रखे हुए है।

बैठक में एसएसपी ने निर्देश दिए कि पूरे संवेदनशील क्षेत्र में मजबूत बैरिकेडिंग की जाए और बिना स्थानीय पहचान पत्र वाले बाहरी व्यक्तियों का अंदर प्रवेश रोका जाए। सुरक्षा के लिहाज से बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड ने भी इलाके में सघन चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस ने संभावित उपद्रवियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ मुचलका पाबंद कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें -   उर्मिला सनावर ने जमानत के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री पर त्वरित कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक माह 2026: कार्तिक माह में क्यों होता स्नान-दान, तुलसी पूजा और दीपदान के नियम

बैठक में एसपी क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ अमित कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440