समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरटीओ चौकी पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हिमालयन कॉलोनी छड़ायल के पास अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वहां छापा मार दिया। इस बीच पुलिस को देखकर एक युवक मकान की आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। जब पुलिस कर्मियों ने पास जाकर युवक के थैले की तलाशी ली तो उसमें से 60 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर ललित आर्या उर्फ लक्की पुत्र भगत राम निवासी दमुवाढूंगा खाम जवाहर ज्योति, कुमांऊ कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने सत्यबिहार कॉलोनी से भी एक तस्कर को अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बृजपाल पुत्र छोटे लाल हाल निवासी सैनिक कालौनी फेस 2, थाना मुखानी व मूल निवासी ग्राम बलिया थाना कैन्ट जिला बरेली अवैध रूप से शराब बेच रहा था। उसे मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया गया। उसके पास से पुलिस को 62 पव्वे देशी शराब बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गये तस्कर लंबे समय से इस कारोबार को अंजाम दे रहे थे। वह ठेकों से शराब खरीदने के बाद उसे रात्रि में ग्रामीण क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचने का काम करते थे। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












