-रात्रि में घरों की बत्ती बंदकर जलायें मोमबत्ती व दीये
-इस अवसर पर सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील
समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना बीमारी को हराने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अपै्रल की रात्रि को नौ बजे से नौ मिनट तक अपने घरों की बत्ती बंदकर मोमबत्ती, दीया, टार्च या मोबाइल से उजाला करने का गुरूमंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की भी लोगों से अपील की।
गौरतलब है कि पीएम का बहुप्रतीक्षित वीडियो मैसेज शुक्रवार को प्रातः 9 बजे प्रसारित किया गया। जिसमें उन्होंने 5 अपै्रल को रात्रि 9 बजे से नौ मिनट तक अपने घरों की बत्ती बंदकर मोमबत्ती, दीया, टार्च या मोबाइल से प्रकाश करने आहवान किया। वहीं उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी लोगों को सोशल डिस्टेसिंग में कोताही न बरतने की अपील की। इधर हमारे संवाददाता सुशील शर्मा ने हल्द्वानी में समाजसेवी व व्यापारी नेता विचार जानने के लिए उनसे बातचीत की। प्रस्तुत है बातचीत के अंश –

शिक्षक व कवि भुवनेश गुप्ता का कहना है कि हमें प्रधानमंत्री की अपील को पूर्व की भांति की गई अपीलों की तरह अपने जेहन में बिठाकर रविवार को रात नौ बजे घरों की बिजली बंद कर अपने घरों पर रोशनी का प्रकाश फैलाए।

प्रान्तीय उद्योग व्यापार व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने कहा कि हमें 5 अपै्रल रात नौ बजे अपने घरों की लाइट बंद कर घर की बॉलकनी, दरवाजे पर खड़े होकर नौ मिनट तक अंधकार को मोमबत्ती, दिया, टार्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर अन्धकार में रोशनी फैलाएं।

प्राचीन शिव मंदिर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री की लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील की तरह ही रविवार 5 अपै्रल को अपने-अपने घरों पर रात नौ बजे से बिजली बंद कर हुए अन्धकार को मोमबत्ती, दिया, टार्च आदि से रोशनी करे।

पूर्व अध्यक्ष साहू समाज के हीरालाल का कहना था कि हमें प्रधानमंत्री के संदेशों पर अमल करते हुए कोरोना रूपी वायरस जैसी बीमारी के प्रति एकजुट होकर पांच अपै्रल को रात नौ बजे मोमबत्ती, मोबाइल की टार्च इत्यादि की रोशनी कर जागरूकता दिखाएं।

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि हम एकजुट होकर ही कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ सकते हैं हमें देश के प्रधानमंत्री के द्वारा की गई अपील पर अमल करते हुए आगामी पांच अपै्रल को अपने घरों की विद्युत व्यवस्था बंद कर नौ मिनट तक इस देश को मोमबत्ती, टार्च, दिया, मोबाइल की रोशनी कर देश की कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता को उजागर करें।

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के कुमांऊ गढ़वाल संयुक्त प्रभारी एवं जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे ने कहा कि पीएम द्वारा की गयी अपील में 5 अप्रैल को रात्रि 9 बजे से अपने-अपने घरों की विद्युत व्यवस्था बंद कर अपने दरवाजे व बालकनी पर 9 मिनट तक सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए अन्धकार को मोमबत्ती, दिया, टार्च आदि के प्रकाश से जागरूकता का परिचय देते हुए रोशनी का उजियारा करे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


