प्रेस क्लब हल्द्वानी का मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रेस क्लब हल्द्वानी का एक शिष्टमंडल आज हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने पत्रकारों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों में सुधार और पत्रकार कॉलोनी की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में रिश्तों का खून! पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने की हत्या, जानिए पूरी कहानी

इस मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य में पत्रकारों की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने में ऐसे संवाद बेहद अहम हैं।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440