लिपुलेख हाईवे के पास दरकी चट्टान

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। एसडीआरएफ ने पिथौरागढ़ में भूस्खलन में फंसे आदि कैलाश यात्रा के 40 तीर्थयात्रियों को बचाया। उन्हें सुरक्षित धारचूला ले जाया गया। उत्तराखंड पुलिस ने इसका वीडियो पर जारी किया है। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क धारचूला से 45 किमी आगे लखनपुर के पास चट्टान दरकने से बंद हो गई है।

पहाड़ी दरकने से पूरा पहाड़ ही सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि सड़क निर्माण में लगे मजदूर और ग्रामीण घटना स्थल से काफी दूर होने से कोई जनहानि नहीं हुई। वहींए पहाड़ी दकरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पर करीब 120 मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सड़क को आवागमन के लिए सुचारू करने में दो.तीन दिन का समय लग सकता है। सड़क बंद होने से धारचूला और गुंजी में तीन सौ से अधिक यात्री फंस गए हैं। बार.बार सड़क बाधित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 महीने की रोक, ऊर्जा निगमों की सेवाएं आवश्यक घोषित
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440