समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दोनों व्यक्तियों की गतिविधि के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उप निरीक्षक कुमकुम धानिक व जिला एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने वर्कशॉप लाइन वन विभाग गेट के पास चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल वाले युवक को संदिग्ध रूप में देख उसे रोका गया। तलाशी के दौरान 49 नशीले इंजेक्शन मिले, जिसके लिए आरोपी कोई लाइसेंस नहीं पेश कर सका।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान बनभूलपुरा थाना, लाल मस्जिद के पीछे लाइन नंबर 15 निवासी गुलाम गौस पुत्र मसरूर अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मनरूप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर सीज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह इंजेक्शनों को मुरादाबाद से किसी व्यक्ति से खरीदकर खरीद कर लाता है और हल्द्वानी व आस-पास के क्षेत्र के युवाओं को अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं।
सफलता प्राप्त करने वाली टीमः
उप निरीक्षक कुमकुम धानिक कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 अमनदीप सिंह एएनटीएफ
कानि0 सोनू सिंहएएनटीएफ
कानि0 प्रकाश कोतवाली हल्द्वानी



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



