
समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और हल्द्वानी की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाली स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि पर शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
श्रद्धांजलि सभा का माहौल भावुक और श्रद्धामय रहा। वक्ताओं ने स्व. इंदिरा हृदयेश के राजनीतिक जीवन, जनसेवा और विकास कार्यों को याद करते हुए उन्हें उत्तराखंड की राजनीति का मजबूत और प्रभावशाली चेहरा बताया। कई नेताओं ने उन्हें हल्द्वानी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली जननेता के रूप में स्मरण किया।
इस अवसर पर उनके पुत्र एवं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी माता केवल परिवार की मुखिया ही नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक मार्गदर्शक भी थीं। जनसेवा, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण की जो सीख उन्हें मिली, वही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश ने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश और विशेष रूप से हल्द्वानी के विकास के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा शुरू किए गए कई विकास कार्य आज भी लोगों को याद हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश ने राजनीति को हमेशा जनसेवा का माध्यम माना। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में विकास और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी, जिसके कारण आज भी लोगों के बीच उनकी स्मृतियां जीवंत हैं।
श्रद्धांजलि सभा के समापन पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में सांसद अजय भट्ट, विधायक तिलकराज बेहड़, विधायक बंशीधर भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, राज्यमंत्री हरीश पांडे, राज्यमंत्री हुकुम सिंह कुँवर, राज्यमंत्री मोहन पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, कांग्रेस नैनिताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, कांग्रेस उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, लालकुआँ नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, सितारगंज नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरताज अहमद, पूर्व मंडी अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जाकिर हुसैन, मोहन बिष्ट, किरण माहरा, कैलाश दुम्का, हेमंत बगड़वाल, प्रदीप बथयाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी तथा भाजपा हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, डॉ. हरभजन सिंह, डॉ गौरव सिंघल, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, मीमांसा आर्य, देवेंद्र नेगी, रविन्द्र नेगी, गिरीश पांडे, पार्षद रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, हेमन्त साहू, मोना शर्मा, नवीन पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















