साइबर क्राईम सैल ने ठगों से वापिस कराई 6 लाख 55, हजार की धनराशि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल साइबर क्राइम सैल ने ठगों द्वारा लोगों से ठगी गयी लाखों की रकम को वापिस कराया। रकम वापिस पाकर लोगों ने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए उन्हंे धन्यवाद दिया।
एसएसपी पंकज भटट के निर्देशानुसार बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साइबर क्राईम सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने को कहा गया था। जिसके अन्तर्गत उपाधीक्षक नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राईम सैल टीम द्वारा साइबर अपराध के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिस क्रम में – आवेदक नवीन चन्द्र सुयाल निवासी हल्द्वानी जनपद नैनीताल के बैंक खाते से किसी अज्ञात द्वारा अनधिकृत तरीके से 524987 -/ को 5 लाख वहीं सुनीता आर्य निवासी मल्लीताल जनपद नैनीताल के बैंक खाते से किसी अज्ञात द्वारा अनधिकृत तरीके से 177328-/ को 63558.14 /- रु0 को वापिस दिलाये वहीं नाजिम खान निवासी वनभुलपुरा जनपद नैनीताल के क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात द्वारा अनधिकृत तरीके से 92000-/ किये गये
थे जो पूरे साइबर क्राइम सैल ने वापिस दिलाये।
जनपद पुलिस आम-जनमानस से अपील करती है- किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर – 1930 व नजदीकी थाना में दर्ज करायें।

यह भी पढ़ें -   पपीते के छोटे-छोटे काले बीज पोषक तत्वों से भरपूर और स्वास्थ्य को लाभ देते हैं

पुलिस टीम में प्रभारी साइबर क्राईम सैल संजय कुमार, उ0नि0 विजय कुमार, आरक्षी अरविन्द बिष्ट, राजेश बिष्ट, पंकज शाही शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में जन सुविधा शिविर का आयोजन, एक ही स्थान पर मिली कई सरकारी सेवाएं
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440