साइबर ठगों ने लाखों का चूना लगाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर ठग कभी प्रलोभन तो कभी खौफ पैदा कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस बार मोबाइल नंबर बंद होने का खौफ पैदा कर साढ़े तीन लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। नगर में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठग पहले जहां लोगों को गिफ्ट समेत अन्य प्रलोभन देकर ठगी कर रहे थे। इसके बाद ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी की घटनाएं की जाती रही। अब ठगों ने नया हथकंडा अपना लिया है। वह लोगों में दहशत पैदा कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। शान्ति विहार, बिठौरिया नंबर एक में रहने वाले हरीश चन्द्र सिंह के अनुसार उसके मोबाइल में सिम बंद होने संबंधी मैसेज आया। मैसेज में लिखा गया था कि यदि वह सिम नंबर चालू रखना चाहता है तो दिये गये नंबर में फोन करे, अन्यथा सिम बंद कर दी जाएगी। इस पर उसने मैसेज में दिए गए नंबर पर फोन किया तो सामने से बात करने वाले ने उससे यह कहा कि वह एयरटेल एप के माध्यम से दस रूपये की पेमेंट करे। इसके बाद उसने नेट बैंकिंग से दस रूपये फोन करने वाले शख्श द्वारा बताई गई प्रक्रिया के तहत ट्रांसफर कर दिये। इसका मैसेज भी उसे प्राप्त हुआ। लेकिन कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से धनराशि निकलने के मैसेज आने शुरू हो गए। हरीश का कहना है कि अलग-अलग किश्तों में साईबर ठगों ने बैंक खाते से 5.50 लाख की रकम उड़ा ली गई। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   03 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440